नई दिल्ली, अगस्त 21 -- Bank Holiday Saturday 22 August 2026: कल शनिवार को बैंक बंद रहने वाले हैं। अगर आप कल 22 अगस्त को बैंक ब्रांच जाकर अपना काम निपटाने का प्लान कर रहे हैं तो जान लीजिए कि कल चौथे शनिवार के कारण बैंक बंद रहने वाले हैं। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के कैलेंडर के मुताबिक हर दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं। वहीं पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार को बैंक खुले रहते हैं। तब ब्रांच में सामान्य दिनों की तरह काम होता है। यहां जानिये अगस्त महीने में अब कब-कब बैंक बंद रहेंगे।कल 22 अगस्त को बंद रहेंगे बैंक अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाना है तो ध्यान दें कि कल 22 अगस्त को चौथा शनिवार होने के कारण देशभर के बैंक शाखाओं में कामकाज बंद रहेगा। बैंकिंग हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक, हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बं...