नई दिल्ली, अक्टूबर 19 -- Bank Holiday Tuesday 20 October 2026: कल मंगलवार को बैंक बंद रहने वाले हैं। अगर आप कल 20 अक्टूबर को बैंक ब्रांच जाकर अपना काम निपटाने का प्लान कर रहे हैं तो पहले जान लीजिए कि आपके राज्य में बैंक खुले हैं या नहीं। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के कैलेंडर के मुताबिक कल मंगलवार को बैंक ज्यादातर राज्यों में बंद रहने वाले हैं। यहां जानिये कल मंगलवार किन-किन राज्यों में और बैंक क्यों बंद रहने वाले हैं।क्या कल मंगलवार को बंद रहेंगे बैंक? आज सोमवार 19 नवंबर को भी की राज्यों में महानवमी के कारण बंद है। आरबीआई के कैलेंडर के मुताबिक कल मंगलवार 20 अक्टूबर को बैंक दशहरा, दशमी (विजयादशमी, आसो सुद-10), महानवमी, आयुध पूजा, दुर्गा पूजा के कारण बंद है। दिल्ली, यूपी, राजस्थान, मध्यप्रदेश, असम, बिहार, झारखंड, कर्नाटक, मेघालय, मिजोरम, न...