नई दिल्ली, अगस्त 18 -- Bank Holiday Wednesday 19 August 2026: कल बुधवार को बैंक बंद रहने वाले हैं। अगर आप कल 19 अगस्त को ब्रांच जाकर अपना काम निपटाने का प्लान कर रहे हैं, तो पहले जान लीजिए कि आपके राज्य में बैंक खुले होंगे या नहीं। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के कैलेंडर के मुताबिक कल बुधवार को बैंक कुछ राज्यों में बंद रहने वाले हैं। यहां जानिये कल बुधवार को किन राज्यों में और क्यों बैंक बंद रहने वाले हैं।कल बुधवार 19 अगस्त को क्यों बंद रहेंगे बैंक? कल गुरुवार 19 अगस्त को त्रिपुरा राज्य में बैंक बंद रहेंगे। त्रिपुरा में बैंक महाराजा बीर बिक्रम किशोर माणिक्य बहादुर की जयंती के कारण बंद रहेंगे। यहां सभी सभी सरकारी और प्राइवेट सेक्टर बैंक जैसे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा, एक्सिस, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बंद रहने...