नई दिल्ली, जुलाई 15 -- Bank Holiday on Thursday 16 July 2026: कल गुरुवार को बैंक बंद रहने वाले हैं। अगर आप कल बैंक ब्रांच जाकर अपना कोई काम निपटाने का प्लान कर रहे हैं तो पहले बैंक हॉलिडे की पूरी लिस्ट जान लीजिए। कहीं ऐसा न हो कि आप बैंक जाएं और आपको ब्रांच बंद मिले। दरअसल, कल देश में रथ यात्रा, कांग रथयात्रा और हरेला त्योहार मनाया जाएगा, जिसके कारण बैंक बंद रहेंगे। बैंक ब्रांच ओडिशा, मणिपुर और उत्तराखंड में बंद रहेंगे। देश के बाकि राज्यों में बैंक खुले रहेंगे। यहां जानिये रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने कब-कब, किन राज्यों में और क्यों बैंकों को छुट्टी दी है।कल गुरुवार 16 जुलाई को बंद रहेंगे बैंक कल गुरुवा 16 जुलाई को बैंक ओडिशा, मणिपुर और उत्तराखंड में बंद रहने वाले हैं। यहां सभी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा, एक...