नई दिल्ली, अगस्त 4 -- Bank Holiday: अगर आपका आज 4 अगस्त मंगलवार को बैंक जाने का प्लान है, तो घर से निकलने से पहले जान लें कि आपके राज्य में बैंक खुले हैं या नहीं। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के बैंक हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक आज कुछ जगहों पर बैंक बंद रहने वाले हैं। ऐसे में अगर आपको कैश जमा करना है, चेक क्लियर कराना है या किसी बैंक ब्रांच का जरूरी काम है, तो पहले यह जान लें कि आज बैंक ब्रांच किस राज्य में बंद हैं।मंगलवार 4 अगस्त को बंद रहेंगे बैंक आज 4 अगस्त मंगलवार को पूरे देश में बैंक बंद नहीं रहेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के छुट्टियों के कैलेंडर के अनुसार सिर्फ त्रिपुरा में सभी सरकारी और प्राइवेट सेक्टर के बैंक बंद रहेंगे। राज्य में केर पूजा (Ker Puja) के मौके पर छुट्टी का ऐलान किया गया है। अगरतला समेत पूरे त्रिपुरा में स्टेट बैंक ऑफ इंड...