नई दिल्ली, अगस्त 25 -- आज 25 अगस्त मंगलवार को तो केवल केरल और आंध्र प्रदेश में मिलाद-उन-नबी (पैगंबर मुहम्मद का जन्मदिन) और पहला ओणम त्योहार के कारण बंद हैं। लेकिन कल यानी 26 अगस्त बुधवार को देश के कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। जिन राज्यों में कल बैंकों में छुट्टी है उनमें महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, उत्तराखंड, तेलंगाना, मणिपुर, जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश, केरल, दिल्ली, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड शामिल हैं। RBI की हॉलीडे लिस्ट के मुताबिक इन राज्यों में ईद-ए-मिलाद और तिरुवोणम के चलते बैंक बंद रहेंगे। रक्षांबधन के दिन कहां-कहां बैंक रहेंगे बंद: इस बार रक्षाबंधन 28 अगस्त शुक्रवार को पड़ रहा है। इस मौके पर गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश, केरल और हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे। आ...