बांदा, अगस्त 7 -- Banda News: बांदा। शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत केन नदी पुल से गुरुवार शाम पांच बजे घरेलू कलह के चलते एक युवक ने छलांग लगा दी थी। 24 घंटे बाद भी युवक का सुराग नहीं लगा। राज्य आपदा मोचक बल की मदद से पुलिस तलाश में जुटी है, लेकिन अब तक उसका सुराग नहीं लगा। शहर कोतवाल बलराम सिंह ने बताया शहर के राज गृह होटल के पास का निवासी 26 वर्षीय अभिषेक बाल्मीकि पुत्र पप्पू मूर्ति बनाने का काम करता है। उसने गुरुवार दोपहर घर से निकल गया था। घरेलू कलह के चलते शाम को केन नदी पुल से छलांग लगा दी। सूचना मिलने पर गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू की गई है। शुक्रवार को राज्य आपदा मोचक बल को बुलाकर तलाश की गई लेकिन अभी तक उसका पता नहीं चला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...