बांदा, अक्टूबर 19 -- Banda News: कमासिन। कामेश्वर नाथ रामलीला समिति, कमासिन की ओर से आगामी 22 अक्टूबर से भव्य रामलीला का आयोजन किया जाएगा। रामलीला के माध्यम से भगवान श्रीराम के जीवन, आदर्शों, त्याग, मर्यादा और धर्म की विजय का मंचन किया जाएगा। समिति के प्रबंधक गणेश दत्त त्रिपाठी, मनोज कुमार द्विवेदी एवं अनिल कुमार गुप्ता ने क्षेत्र के श्रद्धालुओं एवं धर्मप्रेमियों से रामलीला में शामिल होकर आयोजन की शोभा बढ़ाने की अपील की है। यह भी पढ़ें- Dehradun News: श्री शक्ति संस्कृति एवं सांस्कृतिक ट्रस्ट भव्य रामलीला का मंचन करेगा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...