बांदा, जुलाई 7 -- Banda News: बांदा। शादी के 18 वर्ष बाद पति का दूसरी महिला पर दिल आ गया। उसने पत्नी से तीन लाख अतिरिक्त दहेज लाने को कहा। मना किया तो सास-ससुर के साथ मिलकर पत्नी को पीटकर घर से निकाल दिया। पुलिस ने पति व सास-ससुर समेत चार के खिलाफ दहेज उत्पीड़न व मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की है। नगर कोतवाली के फूटाकुआं पल्हरी निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शादी 18 वर्ष पूर्व मोहन राजपूत पुत्र दुर्गा के साथ हुई थी। 18 साल तक दांपत्य जीवन चला। पति के परिवार की ही एक महिला से कई साल से अवैध संबंध हैं। वह इसका विरोध करती है, लेकिन सास-ससुर व ननद उसका पक्ष लेते हैं। विरोध की वजह से उसके साथ कमरे में बंद कर मारपीट की जाती है और भूखा रखा जाता है। तीन जुलाई को सुबह सात बजे पति मोहन, ससुर देशराज, सास सिम्मन व ननद सरवन ने उसे कमरे में ...