बांदा, जुलाई 11 -- Banda News: बांदा। बीडीए ने बिना मानचित्र संचालित मैरिज हाल व अन्य व्यवसायिक तथा आवासीय भवन संचालकों को नोटिस भेजी है। प्राधिकरण की से 10 मैरिज हॉल, ढाबा और चार आवासीय/व्यावसायिक भवनों को नोटिस जारी किए जा चुके हैं। जेएमके मैरिज हॉल, जय मां शारदा पैलेस, सुमित्रा पैलेस, हाईवे ढाबा सहित कई प्रतिष्ठान इसमें शामिल हैं। सचिव मदन मोहन वर्मा ने बताया कि शहर में अवैध निर्माण और बिना मानचित्र स्वीकृति संचालित मैरिज हॉल तथा आवासीय भवनों में कार्रवाई चल रही है। बिना स्वीकृत मानचित्र निर्माण, भूमि उपयोग नियमों के उल्लंघन और अवैध व्यावसायिक गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। निर्धारित समय में नोटिसों का संतोषजनक जवाब न देने वालों के विरुद्ध सीलिंग की कठोर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...