बांदा, अगस्त 24 -- Banda News: कमासिन। कस्बे से करीब चार किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत पछौंहा में सोमवार दोपहर मनमोहन की भैंस ग्राम निवासी दीपू उपाध्याय के खेत में घास चर रही थी। दोपहर करीब दो बजे खेत के ऊपर से गुजर रहा 11 हजार वोल्ट का विद्युत तार भैंस की पीठ से छू गया, जिससे उसे तेज करंट लग गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर मौजूद पशुपालक शिवकुमारी ने बताया कि विद्युत लाइन के तार जमीन से महज तीन से चार फुट की ऊंचाई पर झूल रहे हैं। ऐसे में बेजुबान पशुओं के साथ-साथ ग्रामीणों की जान को भी गंभीर खतरा बना हुआ है। घटना की सूचना पर हल्का लेखपाल और पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. कमलेश सिंह मौके पर पहुंचे। पशु चिकित्सा अधिकारी ने भैंस का पोस्टमार्टम कर आवश्यक कार्रवाई की। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से जर्जर एवं नीचे झूल रहे तारों को तत्काल दुरुस्त ...