बांदा, जुलाई 20 -- Banda News: बांदा। सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी एवं नगर पालिका अध्यक्ष मालती गुप्ता बासू ने करोड़ों की विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास एवं भूमि पूजन किया। विकास खंड महुआ के ग्राम पंचायत अनथुवा में Rs.41 लाख से निर्मित होने वाले सामुदायिक भवन/बारात घर का भूमि पूजन किया गया। इसके बाद नगर पालिका परिषद बांदा के अंतर्गत मोहल्ला खुटला स्थित कालका देवी मंदिर परिसर के समग्र अवस्थापना विकास कार्य का भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया गया। लगभग Rs.1.72 लाख की लागत से होने वाले इस महत्वाकांक्षी कार्य में तालाब का सुंदरीकरण, भव्य कला मंच का निर्माण, शौचालय निर्माण, अतिथि गृह (गेस्ट हाउस) का निर्माण तथा आकर्षक मुख्य द्वार का निर्माण कराया जाएगा। इस परियोजना से धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक गतिविधियों को नई पहचान मिलेगी तथा श्रद्धालुओं ए...