बांदा, अक्टूबर 4 -- Banda News: बांदा। नगर कोतवाली क्षेत्र में दुकान पर काम कर बाइक से घर लौट रहे युवक की साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में सड़क हादसे में मौत हो गई। राहगीरों ने घायल युवक को तत्काल मेडिकल कालेज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने देखते ही दिवंगत घोषित कर दिया। गिरवां थाना क्षेत्र के मलहरा निवादा गांव निवासी शांति शरण पांडेय का 27 वर्षीय पुत्र अंबरीश कुमार पांडेय शनिवार रात शहर की राजा इलेक्ट्रानिक दुकान पर काम करने के बाद बाइक से घर लौट रहा था। नगर कोतवाली क्षेत्र के जमुनी पुरवा के पास सामने साइकिल सवार आ गया। उसे बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में अंबरीश करीब 100 मीटर तक सड़क पर घिसटता चला गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे मेडिकल कालेज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित क...