Banda News: हाईवे के अवैध कट व प्रवेश को तत्काल बंद कराएं अधिकारी
बांदा, जुलाई 22 -- Banda News: बांदा। कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को एडीएम कुमार धर्मेंद्र ने सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्गों पर अवैध पार्किंग, अतिक्रमण, सड़क किनारे खड़े भारी वाहनों के विरुद्ध प्रभावी अभियान चलाएं। ब्लैक स्पॉट के चिन्हीकरण एवं सुधारात्मक कार्यों में भी गंभीरता दिखाएं। उन्होंने ओवरलोडिंग, गलत दिशा में वाहन संचालन, शराब पीकर वाहन चलाने तथा अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई हो। ढाबों, होटलों, पेट्रोल पंपों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के सामने सुरक्षित यातायात व्यवस्था निर्धारित करें। हाईवे पेट्रोलिंग तथा संयुक्त प्रवर्तन अभियानों की भी समीक्षा में नाराजगी जताई। कहा कि राष्ट्रीय राजमार्गों पर अवैध कट, अनधिकृत प्रवे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.