Banda News: स्वास्थ्य शिविर में 100 मरीजों का इलाज
बांदा, अक्टूबर 25 -- Banda News: पैलानी। खप्टिहाकलां के साड़ी तिराहे पर रविवार को निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। प्रविश हेल्थ एंड चाइल्ड केयर के डॉ.एस गोपाल ने कैंप के माध्यम से लगभग एक सैकड़ा बच्चों, महिलाओं तथा अन्य गंभीर रोगों से ग्रसित लोगों की जांच व इलाज किया। खांसी, सर्दी-जुकाम, बुखार तथा गंभीर बीमारियों की मौके पर जांच कर निशुल्क दवाएं दी। उनके साथ काजल, तान्या एवं पुष्पराज ने सभी पीड़ित मरीज को बीपी शुगर की जांच की व दवा वितरणमें सहयोग किया। डॉ.एस गोपाल ने बताया कि उनका यह पहला कैंप है। इसके बाद तिंदवारी, धौंसड़, साड़ी तथा सिमौनी में कैंप लगाकर लोगों का मुफ्त इलाज किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.