बांदा, अगस्त 13 -- Banda News: बांदा। स्वतंत्रता दिवस पर जिला स्तरीय क्रॉस कंट्री रेस का आयोजन किया जा रहा है। डिप्टी कलेक्टर एवं क्रीड़ाधिकारी अंकित वर्मा ने बताया कि दौड़ 15 अगस्त को सुबह 08:30 बजे से शुरू होगी। यह रेस पंडित जवाहरलाल नेहरू कॉलेज मैदान से प्रारंभ होकर महाराणा प्रताप चौक से होते हुए कताई मिल पहुंचेगी और वहां से वापस लौटकर इसी मैदान में समाप्त होगी। जिला स्तर की इस ओपन प्रतियोगिता में बालकों के लिए 4 किलोमीटर और बालिकाओं के लिए 2 किलोमीटर की दूरी निर्धारित की गई है। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...