बांदा, अक्टूबर 21 -- Banda News: बांदा। जिलाधिकारी अमित आसेरी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वच्छता समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान व्यक्तिगत स्वच्छ शौचालयों के निर्माण, लाभार्थियों को धनराशि हस्तांतरण, आरआरसी सेंटर के निर्माण तथा सामुदायिक शौचालयों के रखरखाव को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की मंशा के अनुरूप स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत संचालित सभी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...