Banda News: स्टेडियम में जल भराव व गंदगी पर डीएम ने मांगी आख्या
बांदा, अगस्त 3 -- Banda News: बांदा। स्पोर्ट्स स्टेडियम में जल भराव, गंदगी व अधूरे निर्माण को लेकर डीएम ने क्रीड़ा विभाग से आख्या मांगी है। उप जिला क्रीड़ाधिकारी ने स्टेडियम में निर्माण के चलते अव्यवस्थाओं की बात स्वीकार की है और जल्द ठीक कराने का भरोसा दिया है। आवास विकास मोहल्ला निवासी समाजसेवी कुलदीप शुक्ला ने आईजीआरएस के माध्यम से मुख्यमंत्री से शिकायत की थी। उनका कहना था कि स्पोर्ट्स स्टेडियम में बारिश से जलभराव है और पाथवे आदि ध्वस्त हैं। अव्यवस्थाओं के कारण अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों को दुश्वारियां झेलनी पड़ती हैं। डीएम ने इस पर क्रीड़ाधिकारी से आख्या मांगी थी। उप जिला क्रीड़ा अधिकारी कल्पना कमल ने डीएम को भेजी आख्या में कहा है कि स्पोर्ट्स स्टेडियम में यूपीपीसीएल कबड्डी हाल, बाउंड्रीवाल तथा पाथवे का निर्माण करा रहीहै। वहीं सीएंडड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.