बांदा, अगस्त 8 -- Banda News: पैलानी। ब्लॉक तिंदवारी अंतर्गत ग्राम महेदू में शनिवार शु्क्रवार की रात 11000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से दो नील गायों की मौत हो गई। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने जीव जंतु कल्याण बोर्ड के सदस्य डॉ अनिल कुमार शर्मा को दी। वन विभाग एवं विद्युत विभाग ने दोनो नीलगाय को समाधि प्रदान की गई। घटना के बाद पूरे गांव में आक्रोश और दहशत का माहौल था। ग्रामीणों का आरोप है कि महीनों से लाइन काफी नीचे लटकी हुई थी और कई बार शिकायत के बाद भी बिजली विभाग ने ध्यान नहीं दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...