बांदा, अगस्त 19 -- Banda News: बांदा। चिल्ला थाने के महेंदू गांव निवासी पूर्व फौजी विजय पाल और गिरवां थाने के सरस्वाह गांव निवासी सुनील विद्यालय प्रबंधक और शिक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए बुधवार को कचहरी, कोतवाली व सिविल लाइंस चौकी के चक्कर लगाते रहे, पर एफआईआर दर्ज नहीं की गई। मृतक बच्चों के परिजनों ने बताया कि कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक का इंतजार करते रहे। वहां से सिविल लाइंस चौकी भेजा गया है। यहां चौकी इंचार्ज प्रबंधक को बुलवाकर मीटिंग में समझौता कराने का दबाव डालते रहे। इसके पहले परिजन विधायक के जनता दरबार में खुरहंड भी गए। चिल्ला थाने के महेंदू गांव निवासी पूर्व फौजी विजय पाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके दो नाती नौ वर्षीय अरुण कुमार व 13 वर्षीय उत्कर्ष झील का पुरवा स्थित बीएल विद्या मंदिर आवासीय विद्यालय में पढ़त...