बांदा, अगस्त 18 -- Banda News: पैलानी। पैलानी तहसील के नवागत उप जिला अधिकारी भूपेंद्र सिंह ने पैलानी डेरा स्थित प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान शिक्षक शिक्षिकाएं पढ़ाते हुए मिले साथ ही साथ विद्यालय स्टाफ से छात्र रजिस्टर मांगा और छात्र रजिस्टर में कुल 100 बच्चे कक्षा 1 से 5 तक रजिस्टर्ड थे। मंगलवार को केवल 13 बच्चे ही विद्यालय आए थे, विद्यालय स्टाफ ने बताया कि बारिश के चलते छोटे बच्चे विद्यालय नहीं आ पा रहे हैं वहीं मंगलवार को बने मिड डे मील के मेन्यू में बताया कि मीनू के अनुसार सब्जी चावल बनाया गया है और बच्चों को खिलाया गया है।एसडीएम ने स्टाफ से कहा कि बच्चों को प्रतिदिन विद्यालय आने को लेकर उनके अभिभावकों को प्रेरित करें जिससे बच्चों के भविष्य को संवारा जा सके क्योंकि बच्चे पुष्प है और शिक्षा उनकी सुगंध ऐसे में बच...