Banda News: सुबह से छाए काले मेघ, 14 मिलीमीटर हुई बारिश
बांदा, अगस्त 4 -- Banda News: बांदा। भीषण उमस और गर्मी झेल रहे लोगों को मंगलवार को काले मेघों ने बड़ी राहत दी। सुबह से रिमझिम बारिश शुरू हुई तो तापमान चार डिग्री नीचे गिर गया। कभी हलकी तो कभी तेज वर्षा से मायूस हो चले किसानों के चेहरों पर मुस्कान नजर आई। धान की रोपाई के बाद तेज धूप निकलने से बेड़ पीली पड़ रही थी। अब बारिश की जरूरत थी और किसान मेघों की ओर निहार रहे थे। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को 14.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।अधिकतम 32.5 व न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। उन्होंने अगले दो दिन कभी भारी तो कभी हलकी वर्षा होने की संभावना है। यह भी पढ़ें- Chandauli News: सुबह से छाए हैं बादल, रुक रूक कर पड़ रही फुहारें
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.