Banda News: सीताहरण लीला मंचन देख मंत्रमुग्ध हुए दर्शक
बांदा, सितम्बर 22 -- Banda News: पैलानी। खप्टिहा कलां कस्बे की नई बस्ती में आयोजित वनवासी रामलीला में राम-केवट संवाद सुनकर श्रद्धालु गदगद हो उठे। रामलीला में प्रभु राम के साथ लक्ष्मण तथा मां जानकी को गंगा पार उतारने के दौरान केवट से हुए अनोखे संवाद को सुनकर लोग गदगद हो गए। रामलीला में राम का अभिनय कन्हैया तथा लक्ष्मण का अभिनय कल्पेश द्विवेदी तथा केवट का अभिनय अजय ने बखूबी निभाया। कार्यक्रम आयोजक अनिल निषाद ठेकेदार तथा मंच का संचालन अजय अजूबा ने किया। अगले दिन रामलीला में सीता की खोज, लंका दहन, रावण व मेघनाथ वध तथा राम राज्याभिषेक का मंचन होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.