बांदा, सितम्बर 25 -- Banda News: बांदा। बारिश के दौरान छत से नीचे उतरते समय पैर सीढ़ी से फिसल जाने से युवक जीने से नीचे आरसीसी में आ गिरा जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मटौंध थाना क्षेत्र के अछरौड़ गांव निवासी रामदेव ने बताया कि उसका 42वर्षीय बड़ा भाई रेशी राम पुत्र नत्थू गुरूवार की रात छत पर सोने गया था। रात को वारिस होने वह छत से नीचे उतर रहा था। जीने से उतरते समय पैर फिसल जाने से वह घर के दरवाजे से निकली आरसी सी में जा गिरा जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। उसका विस्तर भी इधर उधर पड़ा हुआ था। सुबह घर वालो की नीद खुली तो देखा उसका शव आरसीसी में पड़ा था। शव देखते ही घरवालो में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भ...