बांदा, अगस्त 31 -- Banda News: बबेरू। लगातार बारिश से तिंदवारी-बबेरू मार्ग पर स्थित सिमौनी नाला उफना गया है। दो फीट ऊपर पानी चल रहा है, जिससे इस मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। तेज बहाव में लोग अपनी जान खतरे में डालकर नाला पार कर रहे हैं और सेल्फी लेने की होड़ है। सुरक्षा व्यवस्था के नाम पर यहां कुछ नहीं है। बबेरू -तिंदवारी मार्ग से क्षेत्र के सहिंगा, बहिगा, सिमौनी, बहादुरपुर टोला, हरदौली सहित 20 से ज्यादा गांवों के लोगों का आवागमन होता है। नाला में दो से तीन फीट ऊपर पानी आने से इन गांवों का संपर्क भी टूट गया है। हजारों की आबादी वाले इन गांवों के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पानी का बहाव तेज होने के बावजूद कुछ लोग अपनी जान जोखिम में डालकर बाइक और पैदल ही नाला पार कर रहे हैं। बिना सुरक्षा व्यवस्था यहां कभी भ...