Banda News: सिपाही के परिवार को दबंग ने दी जान से मारने की धमकी,मुकदमा दर्ज
बांदा, अक्टूबर 24 -- Banda News: बांदा। कोतवाली नगर थाना क्षेत्र के मुक्तिधाम मार्ग पर एक दबंग द्वारा पुलिस लाइन में तैनात आरक्षी के परिवार को प्रताड़ित करने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर मामला सामने आया है। आरोपी ने ड्यूटी पर तैनात सिपाही की अनुपस्थिति में उसके घर के सामने गाली-गलौज की और उसकी बुजुर्ग मां व पत्नी के साथ अभद्रता करते हुए जबरन घर में घुसने का प्रयास किया। पीड़ित सिपाही की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। क्षेत्राधिकारी यातायात कार्यालय पुलिस लाइन में तैनात आरक्षी आदर्श उपाध्याय मुक्तिधाम मार्ग की गली नंबर-6 में सपरिवार किराये के मकान में रहते हैं। आदर्श ने शिकायत में बताया कि पड़ोस में रहने वाला योगेंद्र सिंह आए दिन उनके कमरे के सामने आकर अभद्रता करता है। बीते दिनों जब वह अपनी ड्यूटी पर थे, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.