बांदा, अगस्त 1 -- Banda News: बांदा, संवाददाता। साहब...हमने पांच वर्ष पहले जिला अस्पताल में नसबंदी कराई थी। डाक्टर की लापरवाही की वजह से गर्भवती हो गई और न चाहते हुए भी शहर के एक निजी अस्पताल में प्रसव कराया। अब सीएमओ साहब न तो इसका मुआवजा दे रहे हैं और न ही लापवाह डाक्टर के खिलाफ कोई कार्रवाई की जा रही है। पांच साल से चक्कर लगा रहे हैं। देहात कोतवाली के कुलकुम्हारी गांव से आई ज्ञानबाबू की पत्नी रानी ने समाधान दिवस में डीएम अमित आसेरी को प्रार्थनापत्र देकर यह गुहार लगाई। डीएम ने तत्काल सीएमओ को कार्रवाई के निर्देश दिए। सदर तहसील सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी अमित आसेरी व एसपी पलाश बंसल ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। मटौंध थाने के बोधी पुरवा (त्रिवेणी) गांव निवासी जानून पुत्र छिद्दू ने डीएम से वित्तीय धोखाधड़ी क...