बांदा, अगस्त 9 -- Banda News: बांदा। सावन सोमवार, कांवड़ यात्रा और अमावस्या को देखते हुए जिले में यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। चित्रकूट की ओर जाने वाले अति आवश्यक सेवाओं के वाहनों को छोड़कर सभी प्रकार के भारी वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध लगाया गया है। बांदा पुलिस ने वाहन चालकों से निर्धारित मार्गों और वैकल्पिक रास्तों का प्रयोग करने की अपील की है। ट्रैफिक सीओ सौरभ सिंह ने बताया कि मटौंध, भरतकुंड, बांदा, अतर्रा, बदौसा और चित्रकूट मार्ग कांवड़ यात्रा एवं सावन अमावस्या का मार्ग है। इस मार्ग पर बड़ी संख्या में पैदल श्रद्धालुओं के आवागमन को देखते हुए शनिवार, रविवार और सोमवार को दिन-रात भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। इसके अलावा बांदा-मटौंध से कबरई तक सभी प्रकार के भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। महोबा से बां...