बांदा, अगस्त 2 -- Banda News: बांदा। सावन के सोमवार और कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस ने जनपद में विशेष यातायात व्यवस्था लागू की है। पुलिस ने कांवड़ यात्रा मार्ग पर भारी वाहनों के आवागमन पर अस्थायी प्रतिबंध लगाया है और आमजन से वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की है। ट्रैफिक सीओ सौरभ सिंह ने बताया कि चित्रकूट की ओर जाने वाले सभी प्रकार के भारी वाहनों का कांवड़ यात्रा मार्ग पर प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। बांदा-अतर्रा-बदौसा-चित्रकूट मार्ग, जो कांवड़ यात्रा मार्ग घोषित किया गया है। इस पर शनिवार, रविवार और सोमवार को दिन-रात भारी वाहनों का संचालन पूरी तरह बंद रहेगा। बांदा से चित्रकूट जाने वाले वाहन चालक बांदा-बिसंडा-पहाड़ी मार्ग अथवा बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का उपयोग कर अपने गंतव्य तक पहुंच सकते हैं। यह भी पढ़ें- Mainpuri News: श्रावण मास में श्रद...