बांदा, सितम्बर 8 -- Banda News: बांदा। अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर मंगलवार को विकास भवन सभागार में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सीडीओ व बीएसए ने साक्षरता परीक्षा में उत्तीर्ण 913 लोगों को प्रमाण पत्र वितरित किए। नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत 15 वर्ष या उससे अधिक आयु के अनपढ़ व्यक्तियों को साक्षर किया जा रहा है। जनपद में अब तक 1123 असाक्षर व्यक्तियों को चिह्नित किया गया। मार्च में साक्षरता परीक्षा कराई गई थीं। इनमें से 913 प्रतिभागी उत्तीर्ण हुए। मंगलवार को समारोह में इन्हें प्रमाण पत्र वितरित किए गए। मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष मालती बासु एवं सदर विधायक प्रतिनिधि रजत सेठ ने साक्षरों को प्रमाण पत्र प्रदान किए। यह भी पढ़ें- अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन सीडीओ अजय कुमार पांडेय ने कहा कि साक्षरता क...