Banda News: साइकिल से टकराकर गिरा बाइक सवार, मौत
बांदा, अक्टूबर 4 -- Banda News: बांदा। दुकान बंद कर शहर से बाइक पर गांव लौट रहे युवक की शनिवार देर शाम साइकिल से टकराकर मौत हो गई। साइकिल सवार भी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बाइक की रफ्तार 70 के आसपास होने से वह गिरने के बाद 100 मीटर तक घिसटा और पेड़ से टकरा गया। सिर में हेलमेट न लगाए होने पर उसे गंभीर चोटें आईं। गिरवां क्षेत्र के मलेहरा निवादा निवासी 28 वर्षीय अंबरीश पांडेय पुत्र शांतिकरण पांडेय शहर में एक इलेक्ट्रानिक्स दुकान में काम करता था। शनिवार शाम सात बजे दुकान बंद कराकर बाइक से गांव लौट रहा था। झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग में मथनाखेड़ा मोड़ के पास पहुंचा तभी वाहन की तेज रोशनी आंखों पर पड़ने से अंबरीश आगे जा रहे साइकिल सवार को नहीं देख पाया और उससे टकराते हुए गिर गया। बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.