बांदा, अगस्त 7 -- Banda News: बांदा। बारिश के बाद लगातार सांप काटने की घटनाए हो रही हैं। जिले में एक महिला की सांप के डसने से मौत हो गई जबकि दो लोगों की हालत खराब है। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। तिंदवारी थाना क्षेत्र के गांव पिपरगवां निवासी नौनीत ने बताया कि उसकी 22 वर्षीय पत्नी सावित्री को चारपाई में सोते समय गुरूवार की रात सर्प ने डस लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल आए, यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजन शव लेकर घर चले गए। उधर, बिसंडा थाना क्षेत्र के गांव शिव निवासी रामनरेश ने बताया कि उसकी 60 वर्षीय पत्नी सुशीला को सर्प ने डस लिया। इसी तरह से देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव चहितारा निवासी शुभम ने बताया कि उसकी 26 वर्षीय पत्नी नेहा को घरेलू काम करते समय सर्प ने डस लिया। इसी तरह तिंदवारी थाना क्षेत्...