बांदा, सितम्बर 3 -- Banda News: बबेरू। कोतवाली क्षेत्र के गुरौली सपहाई गांव के 45 वर्षीय कैलाश पुत्र राजाराम यादव खेतों में पानी निकालने गया था। तभी पैर में सांप ने डस लिया। इससे हालत गंभीर होने पर परिजन पहले तो गांव में झाड़फूंक करवाया। जब हालात बिगड़ने लगी तो देर रात सीएचसी बबेरू लेकर पहुंचे, जहां पर डॉक्टर ने जांच के बाद मृत बताया। मौत की खबर सुन परिवार में कोहराम मच गया, सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बबेरू क्षेत्रीय विधायक बिशम्भर सिंह यादव अस्पताल पहुंच परिजनों से मिल संवेदना व्यक्त की और परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा दिया। यह भी पढ़ें- Bhabua News: सांप के डसने से बंदीपुर के अधेड़ व्यक्ति की गई जान मृतक के दो पुत्र व दो पुत्री हैं, पत्नी आशा देवी, मां सुंदरिया देवी समेत प...