Banda News: सहरसा एक्सप्रेस में लावारिस मिले तीन बैग, 24 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद
बांदा, नवम्बर 9 -- Banda News: बांदा। रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन सतर्क के तहत चेकिंग के दौरान आरपीएफ ने सहरसा एक्सप्रेस के कोच से लावारिस हालत में रखे तीन बैग बरामद किए। तलाशी लेने पर बैगों में 24 बोतल अंग्रेजी शराब मिली। इसकी कुल कीमत 23,748 रुपये आंकी गई है। आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक सुरुचि द्विवेदी के नेतृत्व में सोमवार को रेलवे स्टेशन पर दीपावली और छठ पूजा के मद्देनजर ट्रेनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान उप निरीक्षक विक्टर लाकड़ा, आरक्षक लाखन सिंह और आबकारी विभाग की टीम ने सुबह करीब 3:04 बजे प्लेटफार्म नंबर दो पर आई सहरसा एक्सप्रेस (19483) के कोच बी-5 की गैलरी में तीन काले रंग के पिठ्ठू बैग लावारिस हालत में देखे। यात्रियों से पूछताछ की गई, लेकिन किसी ने भी बैग अपना नहीं बताया। बैगों को ट्रेन से उतारकर जांच की गई तो उनमें आइकोनिक व्हाइट व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.