बांदा, अक्टूबर 9 -- Banda News: पुनाहुर। बिसण्डा में दहेज उत्पीड़न का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पति, दो मामा ससुर समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता ने बताया सुमित पुत्र नत्थू ने उसे प्रेम जाल में फंसाया था। 10 नवंबर 2019 को बबेरू परिवार परामर्श केंद्र के समक्ष प्रेम विवाह किया। उसका ससुर नत्थू लगातार उस पर एक लाख रुपये मंगाने का दबाव बनाता रहा। ससुर नत्थू ने कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया। 1 अगस्त 2026 को दोपहर 3 बजे ससुर नत्थू, सास बेलाकली, देवर अमित और देवरानी सोना ने जानमाल की धमकी दी। दो बच्चियों सहित घर से निकाल दिया। मामा ससुर-भानू और गुड्डू भी शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...