बांदा, सितम्बर 19 -- Banda News: बांदा। मरका थाने की पुलिस ने शुक्रवार की रात चेकिंग के दौरान गांजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष सूबेदार बिंद ने बताया कि ऑपरेशन ईगल के तहत पुलिस चेकिंग कर रही थी। रात करीब 11 बजे मुखबिर ने बताया कि इंगुवा गांव निवासी धीरेंद्र उर्फ बउआ उर्फ धर्मेंद्र पुत्र राम सिंह उर्फ भूरा गांजा लेकर जा रहा है। पुलिस ने ग्राम साड़ा नहर पुलिया के पास से उसे सूखे गांजे के साथ गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उसके पास से एक किलो 200 ग्राम गांजा बरामद हुआ। गांजा को कब्जे में लेकर युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में कार्रवाई की गई है। उसके खिलाफ पूर्व में भी एनडीपीएस के दो मामले दर्ज हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...