बांदा, अगस्त 22 -- Banda News: बांदा। गिरवां थाना क्षेत्र के जखनी गांव निवासी 49 वर्षीय जमुना प्रसाद शुक्रवार की शाम खेत से घर लौट रहा था। तभी सर्प ने डस लिया। इसी तरह नरैनी कोतवाली क्षेत्र के जमवारा गांव निवासी 50 वर्षीय सरीफ पुत्र मोहम्मद खां शुक्रवार की रात कमरे के अंदर सामान लेने गया था। तभी सर्प ने डस लिया। गिरवां थाना क्षेत्र के खुरहंड गांव निवासी 24 वर्षीय अनुज गुप्ता पुत्र जगदीश गुप्ता को शुक्रवार की शाम सर्प ने डस लिया। हालत खराब होने पर घरवालों को पता चला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...