बांदा, अक्टूबर 16 -- Banda News: बांदा, कार्यालय संवाददाता। रबी सीजन की शुरुआत के साथ ही खाद के लिए मारामारी शुरू हो गई है। कई केंद्रों पर ताला लटक रहे हैं जिससे किसानों को खाद नहीं मिलने से इन केंद्रों के वह चक्कर काट रहे हैं। ऐसे में मजबूरन किसानों को निजी दुकानों पर सरकारी रेट अधिक पर खरीदने को मजबूर हो रहे हैं। डीएपी का 1350 और यूरिया का 266.50 रुपये सरकारी रेट निर्धारित है। जबकि किसानों का दावा है कि डीएपी 400 से 500 तक और यूरिया सौ रुपये ओवररेटिंग में बेंची जा रही है। जिस पर अधिकारी कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। कृषि विभाग का दावा है कि किसानों को खाद की उपलब्धता को लेकर जिला प्रशासन और कृषि विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है। कृषि विभाग ने जिले में यूरिया, डीएपी और एनपीके पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध होने का दावा किया है। शासन से जिले को ...