बांदा, जुलाई 7 -- Banda News: बबेरू। इलाज के दौरान समय से एंबुलेंस न मिलने पर सोमवार को बबेरू सीएचसी में किशोरी की मौत के मामले में सीएमओ ने संज्ञान लिया है। इस संबंध में उन्होंने एंबुलेंस मैनेजर से मामले की रिपोर्ट मांगी है। जलालपुर के इंद्रजीत ने बताया कि छोटी बहन 15 वर्षीय रजोला देवी पुत्री हरीवा निषाद रविवार शाम शौच के बाद घर पहुंची तभी रजोल देवी को बिच्छू ने डंक मार दिया। इससे किशोरी की हालत गंभीर हो गई। परिजनों ने पहले झाडफूंक करवाया लेकिन हालत में कोई सुधान नहीं हुआ तो सोमवार सुबह सीएचसी बबेरू में भर्ती कराया, जहां पर डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यह भी पढ़ें- Banda News: 43 मिनट में 10 कॉल फिर भी नहीं पहुंची एंबुलेंस, किशोरी की मौत इंद्रजीत ने बताया कि 10.53 से 11.36 तक 108 एंबुलेंस...