बांदा, अगस्त 25 -- Banda News: बांदा। सद्भावना सेवा मंच ने मंगलवार को महंगाई के खिलाफ आवाज बुलंद की। पदाधिकारियों व सदस्यों ने रसोई गैस, बिजली और दैनिक उपयोग की वस्तुओं की बढ़ती कीमतों से राहत दिलाने, गरीब एवं मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए विशेष राहत योजनाएं लागू करने तथा किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने की मांग की। कहा कि सरकार की प्राथमिकता आम आदमी की रसोई और परिवार का बजट होना चाहिए। महंगाई पर प्रभावी नियंत्रण के लिए तत्काल ठोस कदम नहीं उठाए गए तो आम जनता पर आर्थिक दबाव और बढ़ सकता है। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। इस मौके पर अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता राजा, कुदरत उल्ला, वृंदावन वैश्य,राजकुमार गुप्ता, वीरेंद्र गुप्ता, नेतराम वर्मा,पीयूष गुप्ता आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...