बांदा, जुलाई 10 -- Banda News: अतर्रा। मप्र की सीमा को जोड़ने वाले सढ़ा मार्ग पूरी तरह जर्जर है। इसे देखने के बाद पता ही नहीं चलता है कि सड़क में गड्ढा है या गड्ढे में सड़क। मार्ग पूरी तरह से क्षतिग्रस्त होने के कारण अक्सर लोग गिरकर चोटिल हो जाते है। राहगीर सुधीर,रामचरण, शिवकुमार, कमलेश, छोटेलाल व राम दयाल ने बताया कि वर्षा होने पर गड्ढों में पानी भर जाता है और गहराई पता न होने के चलते दो पहिया वाहन चालक अक्सर गिर जाते हैं। इस मार्ग से एक दर्जन से ज्यादा गांव के लोगों का आवागमन होता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...