बांदा, अक्टूबर 8 -- Banda News: कमासिन। संवाददाता सड़क के गडडे में फस कर डंपर पलट गया। जिससे सड़क पर जाम लग गया। जाम दो घंटे तक लगा रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने डंपर को हटवाया तक जाकर जाम खुला। थाना क्षेत्र के सांडा सानी गांव के पास गुरुवार तड़के सड़क पर बने गड्ढे के चलते डंपर ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद चालक और खलासी सुरक्षित बच गए। डंपर के सड़क पर पलट जाने से आवागमन बाधित हो गया। जिससे सड़क पर जाम लग गया। जाम करीब दो घंटे तक लगा रहा। दोनो तरफ वाहनो की लंबी लाइन लग गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने डंपर को क्रेन की मदद से सड़क से हटाने का काम शुरू किया। तब जाकर जाम खुला।जगन्नाथ स्वामी के दर्शन कर घर लौट रहे यात्री रामबहोरी यादव ने बताया कि जाम करीब दो घंटे तक लगा रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...