Banda News: सड़क किनारे बेहोश मिले युवक की मौत
बांदा, अगस्त 21 -- Banda News: बबेरू । कमासिन थाना क्षेत्र के ओझा नगर में एक युवक का शव सड़क किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से सनसनी फैल गई। युवक घर से सुबह बाइक पर सवार होकर खाद लेने निकला था। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।
मृतक की पहचान कमासिन थाना क्षेत्र ओझा नगर निवासी 26 वर्षीय लवकुश पुत्र अर्जुन सुबह अपनी बाइक से खाद लेने के लिए गया था। काफी समय बीत जाने के बाद वहां से गुजर रहे पारिवारिक बच्चों ने उसे सड़क के किनारे बेहोश हालत में पड़ा देखा। बच्चों की सूचना पर पहुंचे परिजन उसे तुरंत निजी साधन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरू लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया.
परिजनों का दुख मृतक पांच भाइयों में सबसे छोटा था।अचानक हुई इस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.