बांदा, अगस्त 4 -- Banda News: पैलानी। जसपुरा थाना क्षेत्र के कुम्हारिया डेरा के पास सोमवार देर शाम बेकाबू लोडर ने सड़क किनारे वाहन का इंतजार कर रहे दो मजदूरों को टक्कर मार दी। हादसे में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। जसपुरा कस्बे की नई बस्ती निवासी 31 वर्षीय प्रदीप पुत्र रामकिशोर साथी सुशील पुत्र कामता प्रसाद के साथ सड़क किनारे खड़े होकर घर जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान बांदा की ओर से डाक लेकर जा रहे तेज रफ्तार लोडर ने दोनों को जोरदार टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- Banda News: सड़क किनारे खड़े दो मजदूरों को लोडर ने रौंदा, एक की मौत,दूसरा गंभीर हादसा देखकर आसपास के लोगों ने तत्काल पुलिस और 108 एंबुलेंस को सूचना दी। थाना प्रभारी ऋषि देव पु...