बांदा, अक्टूबर 21 -- Banda News: बदौसा। बारिश के बाद भी जिले की सड़कों की मरम्मतीकरण शुरू नहीं हो सका है। तमाम प्रयासों के बाद भी ग्रामीण क्षेत्र की सड़कें जर्जर हालत में है । आलम यह है कि गांव में पनपने वाले छोटे छोटे धंधे खस्ताहाल मार्गो से प्रभावित हो रहे है । गांवों के बाशिंदो का कहना है कि अगर खस्ताहाल मार्गो का दुरुस्तीकरण नही कराया गया तो गांव से शहरों और कस्बो में होने वाले व्यापार बंद हो जायेगा। जिससे तमाम लोग बेरोजगारी का दंश झेलने को मजबूर होंगे। बदौसा , फतेहगंज क्षेत्र के गांव जबरा पुर, गजपतिपुर, भदैया, तरसुमा, परसित पुर, संग्रामपुर, पौहार, हड़हा, भुससी, चन्दौर, गरगपुर आदि गांवो में बहुतायत किसान सब्जी पैदा कर शहर और कस्बो में बिक्री करते है । सैकड़ो हजारों लीटर दूध गांव देहात से किसान शहर की डेरियों में खपाते है। मार्गो में बड़े ...