Banda News: संतोष को वापस मिली दो लाख की राशि
बांदा, अक्टूबर 29 -- Banda News: बांदा। शहर के शंकर नगर मोहल्ला निवासी संतोष कुमार द्विवेदी सप्ताह भर पहले ही ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गए। साइबर ठगों ने शेयर बाजार में आईपीओ में निवेश करने और कम समय में अधिक मुनाफा कमाने का लालच दिया। उनके झांसे में आकर संतोष ने दो लाख रुपये गंवा दिए। इसके राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलने पर साइबर क्राइम पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पूरी धनराशि वापस कराई। यह भी पढ़ें- Banda News: निवेश के नाम पर ठगी से रहें सतर्क
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.