बांदा, अक्टूबर 8 -- Banda News: बबेरू। कस्बे के मलीला मैदान में बुधवार की रात रामलीला के तीसरे दिन ताड़का-सुबाहु वध का सुंदर मंचन किया गया। भगवान राम ने जैसे ही दोनों राक्षसों का वध किया, दर्शकों ने तालियां बजाईं। रामलीला का आयोजन पिछले 180 वर्षों से स्वामी वीर दास बाबा की अनुकंपा से लगातार होता आ रहा है। इस बार भी क्षेत्रीय कलाकारों के साथ बाहरी कलाकार विभिन्न पात्रों का जीवंत मंचन कर रहे हैं। मंचन में राम की भूमिका तनमय पांडेय, लक्ष्मण की राघव पांडेय, दशरथ की बबलू वाजपेई, वशिष्ठ की विनीत चतुर्वेदी तथा विश्वामित्र की भूमिका गोरेलाल मिश्रा ने निभाई। वहीं ताड़का का अभिनय सुरेश मिश्रा, मारीच का आदित्य सिंह नाती राजा और सुबाहु का अमन मिश्रा ने किया। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: ताड़का वध, अहिल्या उद्धार और राम-सीता मिलन का मंचन नृत्य कलाका...