बांदा, अक्टूबर 23 -- Banda News: बांदा। शहर के मुक्तिधाम रोड, क्वेटरा स्थित पैलेस में शुक्रवार को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की ओर से दशहरा मिलन एवं शस्त्र पूजन हुआ। समारोह में भगवान श्रीराम के आदर्शों को आत्मसात करने, सामाजिक एकता मजबूत करने और समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर आगे बढ़ने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष, बुंदेलखंड परिक्षेत्र मनोज सिंह भदौरिया ने कहा क्षत्रिय समाज के सभी लोगों को एकजुट होकर समाज के प्रत्येक व्यक्ति को साथ लेकर आगे बढ़ना चाहिए। यही मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का संदेश है। समारोह का शुभारंभ मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ। यह भी पढ़ें- Saharanpur News: भगवान राम के राज्याभिषेक के साथ हुआ रामलीला का समापन इसके बाद विधि-विधान से शस...