Banda News: शोहदे से परेशान युवती ने जहर खाकर जान दी, पुलिस अंजान
बांदा, जुलाई 21 -- Banda News: बांदा। शोहदे से परेशान युवती ने जहरीला पदार्थ खा कर खुदकुशी कर ली। मौत की खबर मिलते ही घरवालों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं शोहदे द्वारा छेड़ने को लेकर पुलिस अनजान बनी हुई है। अतर्रा थाना क्षेत्र के सेमारिया कुशल गांव निवासी दीन मोहम्मद ने बताया कि उसकी 18 वर्षीय छोटी बहन रुखसाना पुत्री पीर अली ने सोमवार दोपहर कीटनाशक दवा पी ली। कुछ देर के बाद उसकी हालत खराब हो गई। खेत से लौटी मां रहीशा ने देखा तो वह अचेत पड़ी थी। पूछने पर रूखसाना ने कीटनाशक दवा पीने की बात बताई। परिजनों ने तत्काल उसे सीएचसी में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद रुखसाना को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां देर रात इलाज के दौरान रूखसाना ने दम तोड़ दिया। मौत की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.