Banda News: शॉर्ट सर्किट से मकान में लगी आग, दो झुलसे
बांदा, अगस्त 31 -- Banda News: बांदा। बिसंडा थाना क्षेत्र के थनैल गांव में रविवार की रात विद्युत शॉर्ट सर्किट से एक मकान में आग लग गई। उस समय सभी लोग सो रहे थे। नींद खुली तो पूरा घर आग से घिरा था। पशुओं को बचाने में दो लोग झुलस गए। घर-गृहस्थी का सामान जलकर नष्ट हो गया। परिजनों का आरोप है कि ऊपर से एचटी लाइन गुजरी है। कई बार कहने के बाद भी नहीं हटाई गई। थनैल गांव निवासी रामलाल कुशवाहा पुत्र गितवा ने बताया कि उनके मकान के ऊपर से 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन गुजरी है। रात करीब एक बजे केले के पेड़ से तार टकराने के बाद शॉर्ट सर्किट हुआ, जिसके बाद घर में आग भड़क उठी। आग लगने के समय परिवार के लोग सो रहे थे। अचानक आग देखकर दीपक व उसकी मां राजरानी की नींद खुली। सभी लोग बाहर भागे और दोनों पशुओं को बचाने के लिए उन्हें खूंटे से खोलने लगे, तभी आग की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.